Menu Close

बार्शी(जिला सोलापुर, महाराष्ट्र) में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन सम्पन्न

सनी लिओन को त्वरित बंदी बनाया जाए !

barshi_photo

बार्शी(जिला सोलापुर) – २१ मई को यहां की सोमवार हाट में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन आयोजित किया गया । इस आंदोलन में यहां के हिन्दुत्वनिष्ठों ने कहा कि अश्लील चलचित्र की अभिनेत्री सनी लिओन पर डोंबिवली, सोलापुर तथा कर्नाटक के हलियाल में अपराध प्रविष्ट होते हुए भी वह निर्भीकता से सर्वत्र घूम रही है, इसलिए उन्होंने उसे तत्काल बंदी बनाने की मांग की । उसीप्रकार २१ मई को मंदिर में भक्तों द्वारा अर्पित सोना अधिकोष में संग्रहित न करने, योगासन की क्रिया से ‘ॐ’ शब्द को न निकालने तथा अश्लीलता एवं अनैतिकता का प्रचार रोकने की मांगों के लिए भी यह आंदोलन किया गया था ।

इस अवसर सभी हिन्दुत्वनिष्ठों ने भारतीय संस्कृति से किसी प्रकार का संबंध न रहनेवाली अश्लील अभिनेत्री सनी लिओन को देश से निकालने एवं उसके सभी अश्लील जालस्थल पर तत्परता से प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की । इस समय हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. संदीप बगडी एवं श्रीमती दमयंती रोडे ने अपने विचार व्यक्त किए । योग अभ्यासी एवं योगशिक्षक श्री. अनिल वेदपाठक, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. अमित कदम, शिवराज्य सेना के सर्वश्री प्रदीप नवले, श्रीराम बेले, धाराशिव के हिन्दुुत्वनिष्ठ श्री. तानाजी गोरे, साकत के हरिश्चंद्र मुळे, श्री. संजय आगावणे, उले के श्री. दत्ता धनके, सनातन की श्रीमती सोनल कोठावले इत्यादि हिन्दुत्वनिष्ठ उपस्थित थे । जामगांव के स्वप्निल भुईभार आंदोलन हेतु तीन लोगों को लेकर आए थे । आंदोलन में ४० धर्माभिमानी उपस्थित थे । इस अवसर पर १५० लोगों ने निवेदन पर हस्ताक्षर किए ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *