Menu Close

‘गंदी हरकत’ के चलते सनी लिआेन को मकान मालकिन ने घर से निकाला

deport_sunnyपोर्न की दुनिया से निकल कर बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सनी लियोनी को घर से निकाल दिया गया है। उनकी मकान मालकिन ने सनी लियोनी की कुछ आदतों के चलते उनसे अपना मकान खाली करा लिया है।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक मुंबई के अंधेरी स्थित एक अपार्टमेंट में के फ्लैट में सनी लियोनी रहती थीं। लेकिन हाल ही में उनकी मकान मालकिन ने सनी से घर खाली करा लिया।

अब सनी लियोनी मुंबई में घर ढूंढने के लिए दर-दर भटक रही हैं। खबर के मुताबिक फिलहाल वो एक होटल में दिन काट रही हैं और घर को लेकर खासी परेशान हैं। इस वजह से उनकी कुछ फिल्में भी प्रभावित हो रही हैं।

द न्‍यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक हाल ही में सनी लियानी की मकान मालकिन अचानक अपना घर देखने पहुंच गईं। लेकिन वहां पहुंच कर उन्हें जो देखा, उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ।

उन्होंने जो देखा, वह देखते ही सनी लियोनी को अपने घर से बाहर निकालने का फैसला कर लिया। इसके बाद उन्होंने सनी लियोनी से मुलाकात की और सनी से घर खाली करने को कह दिया।

सनी लियोनी ने उन्हें बहुत समझाया। पर मकान मा‌लकिन ने अब एक मिनट भी सनी लियोनी को अपने घर में नहीं देखना चाहती थीं। उन्होंने जल्द से जल्द सनी से कमरा खाली करने को कह दिया।

आपको बता दें कि जब सनी लियोनी पोर्न की दुनिया से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा, तो सबसे पहली समस्या उनके लिए घर बना।

पूरी मुंबई में कोई उन्हें अपने घर में रखने को तैयार नहीं था। और रखे भी तो कैसे, उन्हीं दिनों सनी लियोनी बेस्ट पोर्न स्टार का खिताब अपने नाम किया था।

लेकिन सनी ये हालत देखकर एक महिला का दिल पिघला और उन्होंने अपने एक अपार्टमेंट का एक फ्लैट सनी लियोनी को रहने के लिए दे दिया। लेकिन अपनी आदतों के कारण सनी ने ये घर भी गंवा दिया।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार सनी की मकान मालकिन ने जब अपने अपार्टमेंट की सरप्राइज विजिट की, तो उन्होंने देखा कि सनी लियोनी ने उनके घर का कबाड़ा कर दिया है।

वो वाशरूम में गईं, तो उन्होंने देखा कि वहां कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। काई लगी हुई है। वह बालकनी में निकलीं तो देखा कि वहां फर्नीचर सड़ रहा है। गंध आ रही है।

अपने घर में इतनी गंदगी देखकर मकान मालकिन का होश उड़ गया और उन्होंने तत्काल सनी लियोनी से घर खाली कराने का मन बना लिया।

सनी लियोनी से अपना घर खाली कराने वाली कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की ही एक नामी हीरोइन हैं, सेलिना जेटली। जानकारी के मुताबिक कुछ साल पहले सेलिना ने सनी की मजबूरी समझते हुए अपना फ्लैट किराए पर दिया था। लेकिन अब उन्होंने खाली करा लिया है।

इसके पीछे कारण सनी लियोनी द्वारा ठीक से घर की देखभाल न करना बताया जा रहा है। फिलहाल सनी लियोनी मुंबई में घर ढूंढने के लिए दर-दर भटक रही हैं। वह कई जगहों पर प्रॉपर्टी भी देख रही हैं। वह मुंबई में अपना खुद का घर खरीदना चाहती हैं।

स्त्रोत : अमर उजाला 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *