Menu Close

आम आदमी पार्टी के खिलाफ ट्विटर पर आक्रोश

माघ कृष्ण पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११५


नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी के उभार में जिन सोशल साइट्स ने अहम भूमिका निभाई वही और खासकर ट्विटर अब उसके खिलाफ आग उगल रहा है। केजरीवाल के धरने पर बैठने से पहले ही ट्विटर पर आप छोड़ो ट्रेंड कर रहा था। केजरीवाल के धरने पर बैठने के बाद से आप की नौटंकी (आप ड्रामा) और क्रांतिकारी आप गवर्नमेंट भी टॉप ट्रेंड में शुमार हो गए हैं। इसके अलावा युगांडा भी टॉप ट्रेंड में शामिल है और उसके जरिये भी लोग आप के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। कुछ समर्थन और सहानुभूति के स्वर भी हैं, लेकिन विरोध का पलड़ा भारी है।

आम आदमी पार्टी टीवी चैनलों से लगातार आक्सीजन पा रही है। क्या दिल्ली के मतदाता यह समझ पा रहे होंगे कि उन्होंने अपने वोट बर्बाद कर दिए ? – किरन बेदी

आप और अरविंद केजरीवाल एक बार फिर बेनकाब हो गए। वे झूठ बोल रहे हैं। युगांडा दूतावास का पुराना पत्र दिखा रहे हैं। – शैलेंद्र सिंह

स्वयंभू अराजकतावादी श्रीश्री केजरीवाल जनता के पैसे और सुविधा की कीमत पर ड्रामा कर रहे हैं। – अमित श्रीवास्तव

सीएम केजरीवाल विरोध मंत्रालय के गठन की घोषणा कब कर रहे हैं। वह इस मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने के सर्वथा उपयुक्त हैं। – अविनाश भट

मुझे दिल्ली के उन ३० फीसद लोगों को थप्पड़ मारने का मन कर रहा है जिन्होंने आम आदमी पार्टी को वोट दिए। – मयंक तलवार

आखिर भारत में कोई यह कैसे कह सकता है कि वह गणतंत्र दिवस समारोह नहीं होने देगा। यह तो मूर्खता की पराकाष्ठा है। – कृष्णा के

किसी ने कितना सही कहा है कि आम आदमी पार्टी ही आम आदमी की समस्या बन गई है। – केतन सी भाटे
स्त्रोत  :  जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *