Menu Close

इंटरनेट पर खोजे गणपति नासिक (महाराष्ट्र) में मिले तो बन गया हिंदू !

ganapati320हरिद्वार – शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द ने आज अपने हरिद्वार स्थित आश्रम में थाइलैंड के १० बौद्ध नागरिकों को दीक्षा देकर उन्हें हिन्दू धर्म स्वीकार करवाया। इसी दौरान एक शख्स का धर्म परिवर्तन के पीछे का दिलचस्प वाकया सामने आया।

हिन्दू धर्म स्वीकार करने के बाद रमेश नाम पाने वाले पंडारा थीरा कनोड ने बताया कि उन्होंने सपने में दिखाई दी भगवान गणपति की एक प्रतिमा को उन्होंने इंटरनेट पर खोजा और फिर उसे नासिक में ढूंढ़ निकाला, इससे हिन्दू धर्म में उनकी आस्था बढ़ गई।

बौद्ध धर्म के अनुयायी दस थाइलैंडवासियों में तीन महिलाएं और ७ पुरूष शामिल हैं, जिन्होंने धर्म परिवर्तन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

थाइलैंड के नागरिकों के साथ आए गाइड कामेश सक्सेना ने कहा कि थाइ में लगभग दो हजार लोगों का समूह भारतीय देवी देवताओं का उपासक है, जिन्होंने हालांकि विधिवत हिन्दू धर्म स्वीकार नहीं किया पर हिन्दू देवताओं को ही पूजते हैं और उन्हीं में से कुछ यहां शंकराचार्य के पास आए हैं।

शंकराचार्य स्वरूपानन्द ने कहा, ‘मैंने कोेई धर्म परिवर्तन नहीं कराया, मैंने उन्हें सिर्फ हिन्दू संस्कार दिए हैं। उन्होंने कहा जो हिन्दू छोड़कर चले गए हैं, वह भी प्रायश्चित कर उसमें फिर वापस आ सकते हैं।

बौद्ध से हिन्दू बने थाईलैंड वासियों के साथ ही शंकराचार्य भी आज बद्रीनाथ के दर्शन को रवाना हो गए।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

1 Comment

  1. Vipin Kapoor

    प्राकृतिक व्यवस्था व पूजा व्यवाहर सब जन्गह ऐक जैसा ही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *