Menu Close

चीन : बिकनी, ‘उत्तेजक इशारों’ पर लाखों का जुर्माना

क्या भारत चीन जैसे ‘सामाजिक नैतिकता’ बढाने के प्रयासोंका अनुकरण करेगा ?

चीन के सबसे बड़े गेमिंग एक्सपो ‘चाइन जॉय’ में अब मॉडलों को ‘जिस्म की नुमाइश’ की इजाजत नहीं होगी। मॉडल न तो बिकनी, मिनी स्कर्ट और पारदर्शी कपड़े पहन सकेंगी और न ही उन्हें उत्तेजक इशारे करने की इजाज़त होगी। ये फ़ैसला ‘सामाजिक नैतिकता’ बढ़ाने के मक़सद से लिया गया है। इस फ़ैसले की अनदेखी करने वालों पर दस हज़ार युआन यानी करीब एक लाख रुपये तक जुर्माना लगाया जाएगा।

नुमाइश पर प्रतिबंध

शंघाई की एक न्यूज़ वेबसाइट दपेपर डॉट सीएन के मुताबिक ऑनलाइन गेमिंग और डिजिटल एंटरटेनमेंट को प्रमोट करने वाले इस बड़े व्यापार मेले में सीमित कपड़ों वाली मॉडल जापानी कहानियों के किरदारों को जीवंत करती नजर आती थीं।

इसे ‘जिस्म की नुमाइश’ के तौर पर जाना जाता था। वेबसाइट के मुताबिक, इस साल ३१ जुलाई से ३ अगस्त के बीच आयोजित होने वाले मेले में ये ‘अरुचिकर प्रदर्शऩ’ नहीं होगा।

ऑटो शो से शुरुआत

एक महीने पहले शंघाई ऑटो शो में आयोजकों ने कम कपड़े पहनने वाली मॉडलों के हिस्सा लेने पर प्रतिबंध लगा दिया था। ये कदम देह व्यापार, ऑनलाइन पोनोग्राफी और उत्तेजक टीवी कार्यक्रमों पर रोक लगाने के सरकार के प्रयासों के तहत उठाया गया।

पिछले महीने ‘चाइना जॉय’ के आयोजकों ने भी एक बयान जारी किया था जिसमें बताया गया था कि वो ‘सामाजिक वातावरण की सफाई के लिए सरकार के सिद्धांतों’ का पालन करेंगे। आयोजकों ने मॉडलों और उनके प्रदर्शन पर नज़र रखने का वादा भी किया था। चाइना जॉय के आयोजकों के ओर से कथित तौर पर जारी एक दस्तावेज का इस हफ्ते काफी प्रसार हुआ।

भारी जुर्माना

इसमें कर्मचारियों के अनुचित व्यवहार अथवा कपड़ों की उनकी पसंद पर लगाए जाने वाले जुर्माने की जानकारी दी गई है।

सिर्फ बिकनी पहनने वाली या फिर अंडरवियर नहीं पहनने वाली मॉडलों पर ५ हज़ार युआन यानी करीब ८०६ अमरीकी डॉलर यानी करीब ५१ हज़ार ३४५ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

पोल डांस या फिर पिंजरा डांस के दौरान ‘अश्लील पोज देने अथवा भद्दे इशारे’ करने या फिर फोटोग्राफरों को पोज़ देते वक़्त दर्शकों से ‘ज्यादा घनिष्टता’ दिखाने पर १० हज़ार युआन का भारी भरकम जुर्माना लगाया जाएगा।

इस बारे में आयोजकों की वेबसाइट पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन आयोजकों की एक महिला प्रवक्ता ने व्यापक तौर पर प्रसारित दस्तावेज की पुष्टि की है।

कई लोगों ने वाइबो पर इस प्रतिबंध की आलोचना की है। कुछ ने कहा है कि ये शो अपने सबसे अहम हिस्से को खो रहा है।

स्त्रोत : बीबीसी हिन्दी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *