Menu Close

अल-कायदा ने मुंबई हमले को ‘जांबाज फिदाई’ अभियान बताया

वॉश्गिंटन – अमेरिका की जिस खुफिया एजेंसी ने पाकिस्तान में ओसामा बिन लादेन के ठिकानों से मिले अलकायदा के दस्तावेज का खुलासा किया है, उसने बताया कि अलकायदा ने भारत में २००८ में मुंबई हमले को ‘जाबांज फिदाई’ और पुणे की जर्मन बेकरी हमले को ‘शानदार’ धमाका बताया है।

केंद्रीय खुफिया एजेंसी ने ऐसे १०० नए दस्तावेज का खुलासा किया है, जिसमें पुष्टि हुई है कि अलकायदा चीफ ओसामा बिन लादेन अमेरिका पर हमला करने के फिराक में था और मारे जाने से पहले वह अपने बेटे को आतंकी समूह की जिम्मेदारी सौंपना चाहता था।

राष्ट्रीय खुफिया निदेशक कार्यालय (ओडीएनआई) के प्रवक्ता जेफ आंचुकाइटिस के मुताबिक, रेड में संबंधित दस्तावेज मिले हैं। अमेरिकी पत्रकार सेमौर हर्ष ने कहा है कि पाकिस्तान के अबोटाबाद कैंपस में अंग्रेजी में लिखे कुछ दस्तावेज मिले थे, जिससे ओसामा के मंसूबे की जानकारी मिलती है। उधर, लंदन में रहने वाले पाकिस्तान के पूर्व जनरल ब्रिगेडियर उस्मान खालिद के परिजनों ने ब्रिगेडियर को ओसामा के ठिकानों के बारे में जानकारी होने से खारिज किया है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *