Menu Close

अश्लीलता फैलानेवाली सनी लिओन जलगांव (महाराष्ट्र) में एक कार्यक्रम के लिए आएगी !

हिन्दू जनजागृति समिति ने मांग की कि यदि सनी लिओन जलगांव आई, तो उसे बंदी बनाया जाए ।

हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा जलगांव में आंदोलन की चेतावनी । सनी लिओन के विरुद्ध सोलापुर एवं कर्नाटक में भी अपराध प्रविष्ट

मुंबई – ऐसी जानकारी मिली है कि जलगांव की एक दुकान के उद्घाटन के लिए अश्लीलता फैलानेवाली अभिनेत्री सनी लिओन २१ मई को यहां आ रही है । इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. विजय पाटिल ने एक प्रसिद्धिपत्रक द्वारा मांग की है कि पुलिस थाने में तीन अपराध प्रविष्ट सनी लिओन को त्वरित बंदी बनाया जाए । साथ ही स्थानीय हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन भी उक्त दुकान के सामने आंदोलन करेंगे । (अश्लीलता फैलानेवाली अभिनेत्री का विरोध करनेवाले जलगांव के हिन्दुत्वनिष्ठों का अभिनंदन ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )

१. जलगांव नगर पुलिस थाने में इस संदर्भ में १५ मई को परिवाद प्रविष्ट करने के लिए जाने पर पुलिस ने उनके विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट करने में टालमटोल की थी । (इन पुलिसकर्मियों के नाम  सनातन को सूचित करें ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

२. इस पाश्र्वभूमि पर समिति ने मांग की है कि सनी लिओन के जलगांव आने पर उसे त्वरित बंदी बनाकर उस पर वैधानिक रूप से कार्यवाही करें, उस का कोई भी कार्यक्रम निरस्त करें एवं समाज में अश्लीलता पैâलानेवाली सनी लिओन के उदात्तीकरण को रोवेंâ ।

३. यदि पुलिस ने इस प्रकरण में द्रष्टा की भूमिका अपनाई, तो ज्येष्ठ लोगों के पास परिवाद किया जाएगा ।

४. हाल ही में डोंबिवली में सनी लिओन के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट करने के उपरांत पूरे देश मेें तीव्रता से निरंतर मांग हो रही है कि उसे देश से निकाले । हिन्दू जनजागृति समिति ने इस के विरुद्ध ऑनलाईन’ अभियान भी आरंभ किया है । महाराष्ट्र में नई मुंबई, नालासोपारा, ठाणे, बदलापुर, अंबरनाथ, पनवेल, कोल्हापुर, इचलकरंजी, सांगली, मिरज, धुलिया, नंदुरबार, संभाजीनगर इत्यादि तथा गोवा में डिचाली, म्हापसा, मडगांव तथा मध्यप्रदेश एवं कर्नाटक राज्यों में भी २० से अधिक स्थानों पर सनी लिओन के विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट किए गए हैं ।

५. उक्त दुकान के स्वामियों को भी यह विषय बताकर हिन्दुत्वनिष्ठों ने ऐसी चेतावनी दी है कि समय आने पर उनकी दुकान का बहिष्कार करेंगे ।

६. सनी लिओन के विरुद्ध सोलापुर में सामाजिक कार्यकत्र्री अधिवक्ता श्रीमती अपर्णा रामतीर्थकर द्वारा प्रविष्ट परिवाद के अनुसार अपराध की प्रविष्टि की गई है, एवं कर्नाटक के हलियाल में भी जिजामाता महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती मंगला कालशीकर के परिवाद के अनुसार अपराध प्रविष्ट किया गया है ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *