Menu Close

खुफिया विभाग के हाथ बडी सफलता, दाउद के नये ठिकाने का किया खुलासा

नई दिल्ली – अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम के ठिकाने की जांच कर रही नयी खुफिया टीम ने दाउद के वर्तमान ठिकाने के बारे में नया खुलासा किया है। इस टीम ने दाउद के नये ठिकाने को ट्रेस कर बताया है कि मौजूदा समय में वह पाकिस्तान के बेनजरी भुट्टो रोड यानि मुर्रे रोड पर है।

खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने वनइंडिया को बताया कि दाउद के कराची ठिकाने के बारे में पता चलने के बाद पाकिस्तान ने उसे नया सुरक्षित ठिकाना मुहैया कराया है। दाउद को मुर्रे रोड स्थित नयी जगह पर ले जाया गया है। यही नहीं दाउद के ठिकाने को बार-बार बदला जा रहा है ताकि उसे ट्रेस नहीं किया जा सके।

दाउद का नया ठिकाना रावलपिंडी और इस्लामाबाद के बीच है। खुफिया विभाग की मानें तो यह बेहद ही आलीशान इलाका है जहां उसे रखा गया है। दाउद को भारी सुरक्षा भी मुहैया करायी गयी है, यही नहीं उसके पुराने ठिकान पर भी बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात हैं।

पाकिस्तान मौजूदा समय को देखते हुए दाउद को पाक से किसी और देश में स्थानांतरिक करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठा रही। पाक सरकार दाउद की सुरक्षा से कोई भी समझौता नहीं करना चाहती है लिहाजा उसे मुर्रे रोड और कराची के बीच उसकी लोकेशन में फेरबदल किया जाता रहेगा।

वहीं भारत ने दाउद के नाम से उसकी संपत्ति को जब्त करने की भी तैयारी कर रही है। सरकार दाउद की बेनामी और फर्जी संपत्ति को भी सीज करने जा रही है। इसके जरिए दाउद को मिलने वाली आर्थिक मदद को बंद करने का प्रयास किया जाएगा जो आईएसआई तक पहुंचती है।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *