इस्लामाबाद: बार-बार विदेश दौरों को लेकर आलोचना का सामना कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक साल में 15 देशों का दौरा किया और इस दौरान कुल २५.७ करोड़ रुपए खर्च हुए।
विदेश मंत्रालय की ओर से नेशनल असेंबली में एक लिखित जवाब के जरिए सूचित किया गया कि मई, २०१३ से जून, २०१४ के दौरान प्रधानमंत्री शरीफ के विदेश दौरों पर कम से कम २५.७ करोड़ रुपए खर्च हुए।
इस अवधि के दौरान शरीफ ने कुल १५ देशों का दौरा किया। शरीफ का सबसे खर्चीला दौरा अमेरिका का रहा, जिस पर कुल ९.१६ करोड़ रुपए खर्च हुए। वह सितंबर, २०१३ में अमेरिका गए थे।
स्त्रोत: वेब दुनिया








