Menu Close

बाजपुर (उत्तराखण्ड) : नाबालिक से दुष्कर्म करनेवाले दो जिहादी गिरफ्तार

बाजपुर – नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो क्लिपिंग सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में नामजद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस उपाधीक्षक राजीव मोहन ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए २४ घंटे के अंदर ही क्लिपिंग व बलात्कार प्रकरण में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया। बाद में नामजद आरोपियों शहनवाज पुत्र नफीस, हासिम पुत्र मो.हसन निवासीगण धनसारा को मुड़िया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा ने आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को ५०० रुपए नकद पुरस्कार देकर टीम का मनोबल बढ़ाया। साथ ही सीओ द्वारा पुलिस अधीक्षक से पुरस्कार दिए जाने की संस्तुति की गई है।

बताते चलें कि गत दिवस कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर दो युवकों पर नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार करने तथा उसकी वीडियो क्लिपिंग बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप लगाया था। मामले की जानकारी पर भड़के ¨हदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने कोतवाली में हंगामा काटते हुए आरोपियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। मामला समुदाय विशेष का होने के चलते तनाव की स्थिति बनती जा रही थी। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने टीमें बनाकर रातभर दबिश दी व बामुश्किल आरोपियों तक पहुंच उन्हें गिरफ्तार किया। वहीं घटना के बाद हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने पीड़ित किशोरी के बयान दर्ज करते हुए उसका चिकित्सीय परीक्षण करवाया है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *