Menu Close

दोगला है चीन : शिवसेना

मुंबई – शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे ने सामना के मुखपत्र में चीन पर निशाना साधा है। दरअसल ठाकरे ने सामना के संपादकीय में लिखा है कि चीन की हमेशा से ही पीठ पर खंजर मारने की आदत है। एक तरफ हमारे पीएम मोदी का स्वागत करता है वहीं दूसरी तरफ दुनिया के नक्शे में कश्मीर और अरुणाचल को भारत का हिस्सा नहीं दिखाता हैं। ऐसी हरकत एक बार फिर चीन ने तब की है जब पीएम उनके देश में गए थे।

जहां एक ओर ठाकरे ने चीन की बुराई की है वहीं दूसरी तरफ पीएम की बढ़ाई भी की है। ठाकरे ने सामना में पीएम को निर्भय पीएम बताया है तो वहीं ये नसीहत भी दी है कि चीन से थोड़ा संभल कर ही रहे क्योंकि चीन हमेशा से ही धोखा देता रहा हैं।

ठाकरे ने कहा कि चीन आज पीएम मोदी का स्वागत कर रहा है साथ ही पाकिस्तान को भी पाल रहा है। शिवसेना ने मांग की है कि चीन पाकिस्तान पर अपनी भूमिका साफ़ करे।

स्त्रोत : श्री news

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *