Menu Close

नेपाल गया हिन्दू जनजागृति समिति का सहायता दल भारत लौटा !

हिन्दू जनजागृति समिति के नेतृत्व में ‘देवभूमि नेपाल सहायता अभियान’

वाराणसी (उत्तरप्रदेश) – नेपाल में हुए शक्तिशाली भूकंप के पश्चात वहां के भूकंप पीडितों को सहायता करने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति के नेतृत्व में ‘देवभूमि नेपाल सहायता अभियान’ का आयोजन किया गया था । इसके अंतर्गत ७ मई को समिति का सहायता दल नेपाल गया था । इस १० दिवसीय सहायता कार्य अभियान की परिसमाप्ति होने पर १७ मई को यह दल भारत लौट आया ।

इन १० दिनों में समिति के सदस्यों ने नेपाल में भक्तपुर, बंगमती, काठमांडू इत्यादि अनेक स्थानों पर जाकर सहायता कार्य किया । इसके अंतर्गत भूकंप पीडितों को तंबू, अन्न, औषधियां तथा ओढने के कंबल का वितरण किया गया । नेपाल की शिवसेना नेपाल, हिन्दू जागरण नेपाल, मानव धर्म समिति इत्यादि संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भारत लौटते समय समिति के कार्यकर्ताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की । साथ ही मानव धर्म समिति के श्री.सागर कुटवल ने गौरव उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति के सदस्यों ने केवल एक संगठन के साथ नहीं, अपितु विविध संगठनों के साथ कार्य किया, इसलिए मैं समिति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *