Menu Close

योग से ॐ न हटाएं, इस मागं के लिए अमरावती (महाराष्ट्र) में निवेदन

अमरावती (महाराष्ट्र) – योगसे ॐ न निकालें, इस मांग के लिए अमरावती में हिन्दू जनजातगृति समिति द्वारा निवासी जनपदाधिकारी मोहन पातूरकर को निवेदन प्रस्तुत किया गया । उस समय निवेदन में यह प्रस्तुत किया गया है कि योगासन को धर्मनिरपेक्ष बनाने के लिए ॐ हटाने का निर्णय धक्कादायक है । प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्राध्यक्ष के हिन्दुओं को सर्वोच्च धर्मग्रंथ भगवद्गीता प्रदान किया है तथा उन्होंने भी धार्मिकता का प्रदर्शन न कर उसे स्वीकृत किया है । केंद्रशासन ने भी सर्वोच्च न्यायालय का मत व्यक्त किया है, कि ‘हिन्दू ही एक जीवनपद्धति है ।’ अतः यह मांग की गई है, कि ॐ को योगासन से न निकालें । उस समय हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. विकास चौधरी, श्रीमती विभा चौधरी तथा सनातन संस्था के श्री. गिरीश कोमेरवार उपस्थित थे । निवासी उपजनपदाधिकारी पातुरकर ने आगे की कार्यवाही हेतु यह निवेदन भेजने का आश्वासन दिया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *