Menu Close

देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ करने के लिए शासन को विदेश का काला धन पुनः लाना चाहिए – ह.भ.प. प्रसाद महाराज

chopda_rha

चोपडा (जनपद जळगांव, महाराष्ट्र) – यहां संपन्न हुए राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन में ह.भ.प. प्रसाद महाराज ने यह प्रतिपादित किया, कि शासन को मंदिर के कोषागार पर ध्यान रखने की अपेक्षा विदेश का काला धन पुनः लाकर, देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ करनी चाहिए । विश्व हिन्दू परिषद के श्री. प्रकाश दलाल ने यह मांग की, कि सनी लिओन पर वैध मार्ग से अपराध प्रविष्ट कर जालस्थल पर सदा के लिए पाबंंदी लगानी चाहिए । उस समय नायब तहसीलदार डॉ. स्वप्निल सोनवणे को हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा निवेदन प्रस्तुत किया गया । इस निवेदन में योगासन से ॐ न निकालें, शासन हिन्दुओं के मंदिरों का सुवर्ण अपने अधिकार में न ले, अश्लील चित्रपट में कार्य करनेवाली सनी लिओन के जालस्थल पर पाबंदी लगाए, आगामी पीढी की अधोगति टालने के लिए चित्रपट, विज्ञापनों द्वारा हो रहा अश्लीलता का प्रचार-प्रसार रोकें इत्यादि मांगें की गर्इं । इस राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन में स्वराज्य निर्माण सेना के सुनील सोमगिरे, सागर बडगुजर, बजरंग दल के आश्रम राजपूत, गोविंद पाटिल, मेघुराया मित्रमंडल के प्रवीण महाजन, राहुल महाजन, वारकरी संप्रदाय के विजय देवरे, सनातन संस्था के अशोक पाटिल, अनिल पाटिल, हिन्दू जनजागृति समिति के यशवंत चौधरी एवं भालचंद्र राजपूत उपस्थित थे ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *