Menu Close

देहली में हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनों द्वारा केंद्रशासन के हिन्दूद्रोही निर्णयों के विरुद्ध राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन

jantar_mantarजंतर-मंतर पर आंदोलन के लिए उपस्थित हिन्दुत्वनिष्ठ

नई देहली – केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के निषेधार्थ हिन्दुुत्वनिष्ठ संगठनों ने एकत्र आकर जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किया । महाराष्ट्र एवं गोवा राज्य के विविध नगरों में भी ऐसे आंदोलन किए गए । जंतर-मंतर के आंदोलन स्थल पर हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे उपस्थित थे । इस आंदोलन में भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्रीराम सेना, हिन्दू युवा मंच (आसाम), योग वेदांत समिति, वैदिक उपासना पीठ, राष्ट्रीय गौसेवक संघ, सनातन संस्था, हिन्दू जनजागृति समिति एवं अन्य हिन्दुुत्वनिष्ठ संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे । इसीप्रकार महाराष्ट्र के नालासोपारा (जिला ठाणे), अकोला, कोल्हापुर नगर एवं गोवा के म्हापसा नगर में हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन दलों ने राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किए ।

आंदोलनकर्ताओं द्वारा की गई मांगें

१. सरकार हिन्दुओं द्वारा अर्पित सोना विकास के नाम उपयोग में न लाए ।

२. भावी पीढी की हानि रोकने हेतु अश्लीलता एवं अनैतिकता को बढावा देनेवाले कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया जाए ।

३. ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित योगासनों के कार्यक्रम से ‘ॐ’ शब्द न हटाया जाए ।

क्षणिकाएं

१. इस आंदोलन में हिन्दू जनजागृति समिति के ‘हिन्दू जागृति डॉट ओआरजी’ जालस्थल पर नियमित रूप से भ्रमण करनेवाले आगरा(उत्तरप्रदेश) के ४ तथा गुडगांव(हरियाणा) के १ धर्माभिमानी सम्मिलित हुए थे ।

२. असम के हिन्दुत्वनिष्ठ संगठन के हिन्दू युवा मंच के ३ कार्यकर्ता इस आंदोलन में सम्मिलित हुए थे ।

३. यह आंदोलन चलते समय एक धर्मांध रिक्शाचालक अपना व्यवसाय छोड कर १ घंटा आंदोलन स्थल पर रुक कर यह सब देख रहा था । उसीप्रकार आंदोलनस्थल पर हिन्दुत्वनिष्ठ द्वारा अपने विचार प्रस्तुत करते समय एक धर्मांध दुपहिये पर वहां आकर निर्भयता से १०-१५ मिनट रुक कर सब सुनता रहा था ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *