Menu Close

कारगिल जंग में हमने पकड़ ली थी गर्दन, भूल नहीं सकेगा भारत – मुशर्रफ

कराची – पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि कारगिल युद्ध के दौरान पाकिस्‍तान ने भारत की गर्दन पकड़ ली थी और भारतीय सेना बुरी तरह से उलझ गई थी। मुशर्रफ ने ये भी कहा कि कारगिल की जंग को भारत कभी भूल नहीं पाएगा।

एक और पंक्ति थी कारगिल में

रविवार को अपनी पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुशर्रफ ने कहा कि वहां एक दूसरी पंक्ति का बल भी था, जिसने भारत को मुसीबत में डाल दिया था बाद में उसे सेना का दर्जा दे दिया गया। मुशर्रफ ने कहा कि भारत कारगिल युद्ध को हमेशा याद रखेगा। बता दें कि नौ साल तक पाकिस्तान पर शासन करने वाले मुशर्रफ ने 1999 के कारगिल युद्ध की योजना बनाई थी। मुशर्रफ ने कहा, ‘हम कारगिल में चार स्थानों से घुसे थे और इस बारे में भारत को कोई जानकारी ही नहीं थी।’ मई 1999 में हुआ कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 की जंग के बाद लड़ा गया सबसे बड़ा युद्ध था। अपनी पार्टी का राजनीतिक एजेंडा बताते मुशर्रफ ने कहा कि उनकी पार्टी आगामी स्थानीय निकाय के चुनावों में भाग लेगी।

बलूचिस्तान में अशांति फैला रही है रॉ

मुशर्रफ ने कहा कि बलूचिस्तान, फ्रंटियर या कराची में जो अशांति फैली हुई है, इसमें भारत की खुफिया एजेंसी रॉ का हाथ है। ये लोग यहां आतंकियों को ट्रेनिंग देते हैं और उन्हें हथियार देते हैं। ये कार्रवाई पाकिस्तान के खिलाफ हो रही है, जो बंद होना चाहिए।

स्त्रोत : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *