Menu Close

सनी लिओन के विरुद्ध कार्यवाही करें – हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा पणजी, गोवा में पत्रकार परिषद में मांग

goa_parishad पत्रकार परिषद में बार्इं ओर से अधिवक्ता नागेश ताकभाते, डॉ. मनोज सोलंकी (बोलते हुए)एवं श्रीमती शुभा सावंत
पणजी – यहां १५ मई २०१५ को आयोजित पत्रकार परिषद में हिन्दू जनजागृति समिति के गोवा राज्य समन्वयक डॉ. मनोज सोलंकी ने अश्लीलता का प्रसार करनेवाली अभिनेत्री सनी लिओन उपाख्य करणजीत कौर वोहरा के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट कर उसका जालस्थल त्वरित बंद करने की मांग की ।

पत्रकार परिषद में हिन्दू विधिज्ञ परिषद के गोवा राज्य सहायक सचिव अधिवक्ता नागेश ताकभाते एवं रणरागिनी शाखा की श्रीमती शुभा सावंत उपस्थित थीं । डॉ.सोलंकी ने आगे कहा कि अब तक पुलिस ने सनी लिओन के विरुद्ध गोवा में ३ स्थान पर प्रविष्ट अपराधों पर ध्यान नहीं दिया है । गोवा पुलिस इस परिवाद पर शीघ्र ध्यान दे । अधिवक्ता नागेश ताकभाते ने कहा कि भारतीय दंड संहिता धारा २९२ के अनुसार र्आिथक लाभ के लिए अश्लील साहित्य का प्रसार करना ध्यान देने योग्य अपराध है, जिस के लिए दंड का प्रावधान २ वर्ष कारावास है । साथ ही इस अपराध के लिए अन्य धाराएं भी लागू हैं । यदि पुलिस ने अपराध की प्रविष्टि नहीं की, तो सनी लिओन के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक को धारा १५४(३) के अनुसार प्रार्थना पत्र प्रविष्ट किया जाएगा एवं अगली कार्यवाही की जाएगी । श्रीमती शुभा सावंत ने कहा कि अश्लीलता के विरुद्ध महिलाओं में आक्रोश है । इस विषय में महिलाओं का संगठन किया जा रहा है, जिसके परिणाम शीघ्र ही दिखाई देंगे ।

पत्रकार परिषद में की गई अन्य मांगें ..

१. सनी लिओन के अश्लील जालस्थल पर प्रतिबंध लगाएं ।

२. उनके भारतप्रवेश पर प्रतिबंध लगाएं ।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए मुख्य विषय को अलग रखनेवाले प्रश्न

१. सनी लिओन पिछले कुछ वर्षों से यह जालस्थल चला रही हैंं, तो अभी ही यह परिवाद क्यों प्रविष्ट किया गया ?

डॉ. सोलंकी : अनेक लोगों ने इस विषय पर समिति का ध्यान केंद्रित किया । विषय ध्यान में आने पर समिति द्वारा इसके विरुद्ध त्वरित परिवाद किया गया । अब तो इसको रोकना आवश्यक है, ऐसा ध्यान में आने पर समिति ने इसके विरुद्ध त्वरित परिवाद प्रविष्ट किया । (सनी लिओन पिछले अनेक वर्षों से अश्लील जालस्थल चला रही है, यह ज्ञात होते हुए भी उनके विरुद्ध एक भी पत्रकार ने परिवाद क्यों नहीं प्रविष्ट किया ? अथवा पत्रकारिता द्वारा जनआंदोलन क्यों नहीं खडा किया गया ? क्या पत्रकारों पर केवल इतना ही दायित्व है कि जनजागृति करनेवाले संगठनों को उलटे सीधे प्रश्न पूछें ? समिति के ध्यान में आते ही समिति ने त्वरित आंदोलन किया, यही उसकी विशेषता है । – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात )

२. और भी अनेक जालस्थल हैं । यदि ऐसा है, तो सनी लिओन के जालस्थल पर प्रतिबंध लगाने की मांग क्यों ?

डॉ. सोलंकी : उपलब्ध जानकारी के अनुसार सनी लिओन का जालस्थल देखनेवालों में ७० प्रतिशत भारतीय हैं । युवकों द्वारा भारी संख्या में इस जालस्थल का भ्रमण होने से युवा पीढी की नैतिकता क्षीण हो रही है । इसलिए हम ने सनी लिओन के विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट किया है । समिति की ऐसी स्पष्ट भूमिका है कि सभी अश्लील जालस्थल बंद होने चाहिए । हम ने सनी लिओन से संवाद आरंभ किया है ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *