Menu Close

योग का अर्थ कसरत नहीं ! – योगशिक्षक चंद्रकांत चौधरी

धुलिया में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोल

dhule_nivedanनिवासी उपजनपदाधिकारी हुलवळे को निवेदन प्रस्तुत करते हुए हिन्दुत्वनिष्ठ

धुलिया (महाराष्ट्र) – यहां १६ मई को प्रातः १० से दोपहर १२ बजे राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन संपन्न हुआ । उस समय योगशिक्षक श्री. चंद्रकांत चौधरी ने अपना मनोगत व्यक्त किया । अपने वक्तव्य में उन्होंने यह मांग की, कि ॐ  बिना योग अर्थात कसरत ! योग का अर्थ कसरत नहीं, अपितु आत्मजागृति है । ॐ की ओर संकुचित दृष्टि से न देखें । इस आंदोलन में स्वदेशी जागरण मंच के श्री. विलास राजपूत, भूतपूर्व संघ कार्यवाहक श्री. नानाभाऊ जोशी, श्रीराम सेना के श्री. विजय उग्रेज, सनातन संस्था के सर्वश्री भगवान चव्हाण, लक्ष्मण चव्हाण, हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री अमित हंबर, गोकुळ गवळी, पंकज बागुल इत्यादि सम्मिलित हुए थे । योग वेदांत समिति के डॉ. योगेश पाटिल ने बताया, कि शासन को उनकी आवश्यक योजनाओं के लिए यदि धन न्यून हुआ, तो विदेश का काला धन पुनः लेकर आना चाहिए । साथ ही भूमि अधिग्रहण करना है, तो अधिग्रहण द्वारा वक्फ बोर्ड तथा चर्च की भूमि का विकास करना चाहिए । श्री. बागुल ने यह मागं की है, कि अश्लील चित्रपट अभिनेत्री सनी लिओन को देश से निकाल दे तथा उस के सभी अश्लील जालस्थलों पर पाबंदी लगाएं । उस समय निवासी जनपदाधिकारी तथा अपर जनपद दंडाधिकारी तुकाराम हुलवळे को निवेदन प्रस्तुत किया गया । उन्होंने त्वरित समिति का जालस्थल देखकर समिति की प्रशंसा की ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *