Menu Close

‘CBSE में भी पढाई जाए महाराणा प्रताप की जीवनी’ – राजनाथ सिंह

जयपूर – गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत सरकार महाराणा प्रताप के चरित्र, उनके शौर्य और पराक्रम की गाथा और उनकी देश भक्ति की प्रबल भावना को केवल भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रहने देगी। भारत सरकार दुनिया के कोने-कोने तक महाराणा प्रताप की वीरगाथाएं पहुंचाना चाहती है।

राजस्थान के प्रतापगढ़ में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सरकार ने फैसला किया है कि महाराणा प्रताप की ४७५वीं जयंती पूरे हिंदुस्तान में मनाई जाएगी और दुनिया के दूसरे देशों में रहने वाले भारतीय भी महाराणा प्रताप की जयंती मनाएंगे।

गृहमंत्री ने राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के स्कूलों में महाराणा प्रताप की जीवनी पढ़ाए जाने के फैसले का स्वागत की। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को बधाई देते हुए राजनाथ ने कहा कि वह ऐसे महापुरुषों की गाथाएं सीबीएसई बोर्ड की किताबों में भी पढ़ाने के संबंध में मानव संसाधन मंत्री से आग्रह करेंगे।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *