Menu Close

पूर्वी कांगो में आतंकवादियों ने किया १२७ महिलाओं के साथ रेप

किंशासा – हथियारबंद लोगों ने पूर्वी लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो के दक्षिण किवु प्रांत के एक शहर में छापे के दौरान इस महीने १२७ महिलाओं के साथ रेप किया।

मेडिकल चैरिटी के क्षेत्र में काम करने वाली संस्था मेडिसिंस सैंस फ्रंटियर्स (एमएसएफ) ने बताया कि लगभग ६० आतंकियों ने दक्षिण किवु के शाबुंदा क्षेत्र के किकांबा शहर में एक मई के हमले के दौरान महिलाओं का शोषण किया।

यह साफ नहीं हो पाया की इस घटना के पीछे किस गुट का हाथ है। पूर्वी कांगो में कई हथियारबंद गुट सक्रिय है। कांगो में सेना और विद्रोहियों दोनों पर रेप का उपयोग युद्ध के एक हथियार के रूप में करने आरोप लगता रहा है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *