Menu Close

जयललिता के जेल जाने पर जान देने वालों परिवार को दिए ७ करोड रुपए !

jailalitaचेन्नई – तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के जेल जाने पर सुसाइड करने वाले २४४ लोगों के परिवार वालों को एआईएडीएमके ने ७.३४ करोड़ रुपए से ज्यादा का मुआवजा दिया है। पिछले साल आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में निचली अदालत ने जयललिता को दोषी करार देते हुए जेल भेज दिया था। हालांकि, इस मामले में ११ मई को कर्नाटक हाईकोर्ट ने जयललिता को दोषमुक्त करते हुए बरी कर दिया।

एआईएडीएमके की ओर से जारी एक रिलीज में शनिवार को कहा गया, ”अभी तक सुसाइड करने वाले २४४ के परिवार वालों को ७.३२ करोड़ रुपए दिए गए हैं। दो से चार लाख रुपए परिवार वालों को मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए दिया गया।” बता दें कि पिछले साल आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए सामने आकर जयललिता को अपील करनी पड़ी थी।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *