Menu Close

मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक से हटाया भारत का विवादित नक्‍शा

विवादित मानचित्र हटाने हेतु प्रयास करनेवाले भारतीयों का अभिनंदन !  भारतियों के विरोध  के कारण जुकरबर्ग को पोस्ट हटाना पडा; परंतु इसमें भारत सरकार ने कोई कार्यवाही नहीं यह ध्यान मे रखें – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के बगैर भारत के गलत नक्शे को लेकर भारतीयों की ओर से की गयी तीखी आलोचना के बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने उस पोस्ट को डिलिट कर दिया है। जुकरबर्ग ने पोस्ट को अपने सोशल नेटवर्किंग साइट पर लगाया था।

मलावी में सोशल नेटवर्किंग कंपनी के नेतृत्व वाले इंटरनेट-डॉट-ओआरजी के लांच के बाद जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक पेज पर यह पोस्ट किया था। इंटरनेट-डॉट-ओआरजी एक ऐसा मंच है जिसका लक्ष्य सीमित सामग्री और नि:शुल्क सेवा के साथ भारतीय को नि:शुल्क इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराना है।

हालांकि गलत नक्शे को लेकर भारतीयों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद जुकरबर्ग ने अपना पोस्ट डिलिट कर दिया।

प्रतिक्रिया स्वरूप एक इंटरनेट यूजर ने कहा था, ‘आपके नि:शुल्क इंटरनेट की जरूरत नहीं है। सभी भारतीय फेसबुक छोड़ देंगे अगर नक्शा नहीं सुधारा गया…’ दूसरे ने लिखा, ‘चीन के बाद, अब मार्क जुकरबर्ग ने कश्मीर के बिना भारत का नक्शा पोस्ट किया। मुझे आशा है कि सरकार अल-जजीरा की तरह फेसबुक भी प्रतिबंधित करेगी।’

गौरतलब है कि चीन के सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चीन यात्रा की खबर दिखाने के दौरान भी बिना जम्मू-कश्मीर और अरूणाचल के भारत का नक्शा दिखाया था।

स्त्रोत : राष्ट्रीय खबर


अद्ययावत

फेसबुक के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बिना कश्मीर के दिखाया भारत का नक्शा

साओ पाओलो : चीन की सरकारी टीवी CCTV के बाद अब फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भारत का गलत नक्शा दिखाकर भारतीयों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। ‏ट्विटर हैंडल @rishirajjawale ने ट्वीट कर दावा किया है कि जुकरबर्ग ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज पर एक इंफोग्राफिक पोस्ट किया था, जिसमें भारत के नक्श से कश्मीर गायब दिखा। जिसके बाद विवाद बढ़ता देख जुकरबर्ग ने भी अपने विवादित पोस्ट को दोनों जगहों से हटा दिया। हालांकि, मामले में फेसबुक की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, जुकरबर्ग ने १३ मई की रात को अफ्रीका के मलावी में Internet.org की लॉन्च के तहत यह इंफोग्राफिक पोस्ट किया था। इसमें उन देशों को दिखाया गया, जहां फेसबुक ने इसकी शुरुआत की है। इस पोस्ट के साथ जुकरबर्ग ने लिखा था, “इस लॉन्च के साथ अब Internet.org दुनियाभर में एक अरब से अधिक लोगों के लिए उपलब्ध है।” गौरतलब है कि भारत का विवादित नक्शा दिखाने के बाद से जुकरबर्ग सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए हैं।

स्त्रोत : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *