Menu Close

रावेर (जलगांव, महाराष्ट्र) में हिन्दू धर्म पर होनेवाले आक्रमणों के विरुद्ध तहसीलदार को निवेदन

तहसीलदार कुंदन हीरे को निवेदन देते हुए धर्माभिमानी हिन्दू

रावेर (जिला जलगांव) – यहां के तहसील कार्यालय के स्थान पर ११ मई को राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन के अंतर्गत तहसीलदार कुंदन हिरे को केंद्रशासन के विकास के नाम पर हिन्दू मंदिरों का सोना लेना, योग से ॐ हटाना, चलचित्र एवं नाटकों के माध्यम से होनेवाली अश्लीलता एवं अनैतिकता के प्रचार का षडयंंत्र रोकने के विषयों के अनुषंग से निवेदन दिया गया । इस अवसर पर शिवसेना के ज्येष्ठ कार्यकर्ता एवं भूतपूर्व सरपंच सर्वश्री लक्ष्मण मनुरे, शिवसेना युवा सेना के तहसील अध्यक्ष नितीन महाजन, रावेर नगराध्यक्ष-राकेश घोरपडे, बजरंग दल के विजय पाटिल, सनातन संस्था के चंद्रकांत महाजन, ऋषिकेश मराठे, हिन्दू जनजागृति समिति के स्वप्निल पवार, अमोल महाजन, आशीष महाजन, गणेश भोसले एवं अनेक हिन्दुत्वनिष्ठ उपस्थित थे । पुलिस अधिकारियों ने निवेदन की प्रति भी मांगकर ली ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *