Menu Close

जालस्थल पर हिन्दू जनजागृति समिति के ‘नेपाल सहायता अभियान’ को उत्स्फूर्त प्रतिसाद

मुंबई – २५ अप्रैल को नेपाल एवं उत्तर भारत में आए तीव्र भूकंप से नेपाल में भारी संख्या में जीवन एवं आर्थिक हानि हुई । इसलिए नेपाल के भूकंप पीडितों की सहायता करने हेतु हिन्दू जनजागृति समिति ने ‘देवभूमि नेपाल सहायता अभियान’ हाथ में लिया एवं ७ मई से नेपाल के स्वयंसेवी संगठनों की सहायता से प्रत्यक्ष पुनर्वसन एवं सहायता कार्य आरंभ किया है । इस संदर्भ में समिति के जालस्थल पर समिति के ‘देवभूमि नेपाल सहायता अभियान’ के ही एक भाग के रूप में २८ अप्रैल से विशेष ऑनलाईन’ उपक्रम का आरंभ किया गया । इस उपक्रम की पृष्ठभूमि पर समिति द्वारा प्रत्यक्ष नेपाल जाकर की जानेवाली सहायता की जानकारी दी गई थी । इस अनुषंग से भारतीयों एवं हिन्दू धर्माभिमानियों को सहायता कार्य में प्रत्यक्ष सम्मिलित होने तथा इस कार्य के लिए अर्पण देने का आवाहन किया गया था । यह उपक्रम अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने हेतु फेसबुक’, ट्विटर’ एवं वाट्स अप’ समान सोशल नेटवर्किंग जालस्थलों एवं प्रणालियों के माध्यम से उसका प्रसार किया गया ।

प्रत्यक्ष सहायता अभियान में ४० से अधिक व्यक्तियों के सम्मिलित होने की सिद्धता

संक्षेप में समिति के जालस्थल के ‘नेपाल सहायता अभियान’ के ऑनलाईन उपक्रम को केवल भारत ही नहीं, अपितु भारत के बाहर के हिन्दू धर्माभिमानी तथा भारतीय वंश के अनेक व्यक्तियों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला । समिति के जालस्थल पर किया आवाहन देखकर भारत एवं भारत के बाहर के ४० से अधिक व्यक्तियों ने संपर्क कर प्रत्यक्ष सहायता अभियान में सम्मिलित होने की सिद्धता दिखाई तथा अनेक लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार समिति को इस कार्य के लिए धन, वस्तुएं एवं अन्य प्रकार के अर्पण दिए ।

‘शंखनाद’ के कार्यकर्ताओं को हिन्दू जनजागृति समिति पर विश्वास !

 मुंबई के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों का एक गुट नेपाल के भूकंप पीडितों की सहायता निधि संग्रहित करनेवाला था । यह निधि सौंपने हेतु इस गुट द्वारा ‘सोशल मीडिया ग्रुप’ के माध्यम से राष्ट्र एवं धर्मजागृति का कार्य करनेवाले ‘शंखनाद’ संगठन को संपर्क करने पर ‘शंखनाद’ के कार्यकर्ताओं ने उन्हें कहा कि हम प्रत्यक्ष रूप से तो नेपाल जाकर कार्य नहीं कर सकते, परंतु यदि आप को ऐसा लगता है कि यह निधि उचित स्थान पर पहुंचे, तो आप उसे हिन्दू जनजागृति समिति को ही दें । हमें विश्वास है कि समिति उसका उचित विनियोग करेगी ।

केवल हिन्दू जनजागृति समिति राष्ट्र एवं धर्म से संबंधित प्रत्येक क्षेत्र में कार्यरत है ! – अमेरिका की एक महिला (डॉक्टर)आधुनिक वैद्या

समिति के जालस्थल पर प्रसारित जानकारी के अनुसार अमेरिका की एक महिला(डॉक्टर) आधुुनिक वैद्या ने समिति के कार्यकर्ताओं से भ्रमणभाष पर संपर्क किया एवं समिति के ‘नेपाल सहायता अभियान’ में सम्मिलित होने की इच्छा दिखाई । इस अवसर पर उन्होंने समिति के कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं एवं मेरे पति सदैव समिति के जालस्थल का भ्रमण करते हैं । आपका कार्य बहुत अच्छा है एवं केवल समिति राष्ट्र एवं धर्म से संबंधित प्रत्येक क्षेत्र में कार्यरत है ।

हिन्दू जनजागृति समिति का ‘देवभूमि नेपाल सहायता अभियान’ 

भूकंप पीडितों के खानेयोग्य सामग्री वितरण में सहयोग

‘मानव धर्म सेवा समिति नेपाल’ द्वारा सिंधुपालचोक जिले में नांगलेभरा में आयोजित भूकंप पीडितों के खानेयोग्य अन्न वितरण के कार्य में हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया । इसके साथ ही ‘मानव धर्म सेवा समिति नेपाल’ द्वारा आयोजित वैद्यकीय शिविर में भारत में पुणे के स्वास्थ्य सेना के आधुनिक वैद्यों(डॉक्टरों ने) ने भूकंप पीडितों के स्वास्थ्य की जांच की । सहायता करनेवाले विविध संगठनों को बुरे मार्ग, ओलावृष्टि एवं खराब मौसम ऐसी अत्यंत प्रतिकूल परिस्थिति में अनेक अडचनों का सामना करना पड रहा है । fवर में की गई है ।ता हरिश्चंद्र जैन के साथ ६ अधिवक्ताओं ने आगरा के न्यायालय में याचिका प्रविष्ट की है ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *