Menu Close

हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा नेपाल के भक्तपुर जिले में भूकंप पीडितों की सहायता का कार्य

‘देवभूमि नेपाल सहायता अभियान’

Devbhumi_Nepal_Vertical

काठमांडू(नेपाल) : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा भूकंप पीडित नेपाल में ‘देवभूमि नेपाल सहायता अभियान’ चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत समिति के सदस्यों ने काठमांडू के समीप भक्तपुर जिले में भक्तपुर दरबार क्षेत्र में सहायता कार्य किया । राष्ट्रीय धर्मसभा नेपाल के सचिव श्री. अरुण कुमार शर्मा ने यहां भूकंप पीडित क्षेत्र में सहायता कार्य करने हेतु समिति के सहायता दल को अनुमति प्राप्त करवा कर दी । उन्होंने स्वयं यह पत्थर एवं र्इंटें उठाने में सहायता की ।

नेपाल सशस्त्र दल भक्तपुर नगरपालिका के सामने उद्ध्वस्त शिवमंदिर के आसपास की मिट्टी का ढेर हटाने का कार्य  कर रहा था, हिन्दू जनजागृति समिति के सदस्यों ने उसकी सहायता की । भक्तपुर दरबार के समीप की बस्ती में अनेक पुराने घर उद्ध्वस्त होने से अनेक नागरिकों को अपने जीवन गंवाने पडे । यहां पर नेपाल एवं भारतीय सैनिक एकत्र आकर मिट्टी के ढेर हटाने का काम कर रहे थे । इस स्थान पर उनकी अनुमति प्राप्त कर हिन्दू जनजागृति समिति ने मिट्टी के ढेर हटाने एवं गिरे हुए घरों का सामान ढूंढने में नागरिकों की सहायता की ।

भारतीय सैन्य अधिकारियों द्वारा हिन्दू जनजागृति समिति के सहायता दल को सहयोग

नेपाल  में भारतीय सेना का सहायता कार्य करनेवाले दल के ले. कर्नल अविनाश सराफ ने स्वयं ही समिति के कार्यकर्ताओं का सामान संभालने की सेवा करनेवाली श्रीमती शैलजा साने से पूछताछ की एवं कहा कि मुझे समिति का कार्य ज्ञात है एवं समिति अच्छा कार्य कर रही है । नेपाल में यदि आपको कोई अडचन आए अथवा सहायता की आवश्यकता प्रतीत हुई, तो मुझे संपर्क  करें । इस अवसर पर ले. कर्नल ने स्वयं ही उनका संपर्क क्रमांक दिया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *