Menu Close

कोलकाता में लोकल ट्रेन में दो गुटों के बीच चले बम, २० घायल

कोलकात – कोलकाता में मंगलवार की सुबह एक गैंगवार में लोकल ट्रेन में बमबाजी की घटना हुई। ट्रेन में ब्लास्ट में २० लोग घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, इलाहाबाद स्टेशन पर भी एक धमाका हुआ। हालांकि, इसमें जानमाल के नुकसान नहीं हुआ।

कोलकाता में आपसी झगड़े में चले बम

धमाका सुबह चार बजे के करीब बैरकपुर स्टेशन के निकट कृष्णानगर लोकल ट्रेन में हुआ। घटना के तुरंत बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस अधिकारी पहुंच गए। प्राथमिक जांच में पुलिस ने इसे आतंकवादी घटना मानने से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि दो गुटों में आपसी झगड़े के दौरान एक व्यक्ति ने बम फेंका। घायलों को आरजी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चश्मदीद ने कहा- घटना के बाद बंदूक के साथ भाग गए तीन लोग

कोलकाता की लोकल ट्रेन में ब्लास्ट के दौरान वहां मौजूद चश्मदीदों ने कहा कि घटना के तुरंत बाद मौके से तीन लोग बंदूक के साथ फरार हो गए। वहीं, चौथा व्यक्ति इस ब्लास्ट में घायल हो गया है। कहा जा रहा है कि धमाके में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ही अपने साथ बम लेकर जा रहा था। उस लोकल ट्रेन में सफर कर रहे सुबीर गांगुली नाम के एक यात्री ने बताया कि धमाका बहुत जोरदार था। धमाके के कारण ट्रेन की कई बोगियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि घटना के वक्त स्टेशन पर या ट्रेन में जीआरपी का कोई जवान नहीं था। बम धमाके की घटना के बाद सुबह से ही सियालदह-बैरकपुर रूट पर लोकल ट्रेनों की सर्विस बंद कर दी गई है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *