Menu Close

देवभूमि नेपाल सहायता अभियान : हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा भूकंपग्रस्तों की सहायता कार्य का आरंभ

देवभूमि नेपाल सहायता अभियान

Devbhumi_Nepal_H

काठमांडू – हिन्दू जनजागृति समिति के दल के माध्यम से नेपाल के भूकंपग्रस्तों की सहायता कार्य को आरंभ हो गया है । समिति के ‘देवभूमि नेपाल सहायता अभियान’ अंतर्गत भेजे गए दल ने ७ से १० मई की कालावधि में अनेक स्थानों पर सहायता भेज कर अनेक भूकंपग्रस्त लोगोंतक पहुंचने का प्रयास किया है । नेपाल के भूकंप पिडितों के लिए लाए गए तंबू, ब्लँकेट्स (कंबल), औषधियां, अन्न इत्यादि सामग्री उचित स्थान पर पहुंचाने हेतु नेपाल के हिन्दूधर्म एवं राष्ट्र के लिए सक्रिय नेपाल मानव धर्मसेवा समिति, शिवसेना, हिन्दूूजागरण, राष्ट्रीय धर्मसभा एवं विश्व हिंदू महासंघ इत्यादि संगठनों को यह सामग्री हस्तांतरीत की गई ।

hjs_nepal_abhiyan

हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा आई सामग्री देखकर संगठनों के कार्यकर्ताओं की भावजागृति होना ।

समिति द्वारा भेजी गई सामग्री देखकर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कृतज्ञता व्यक्त की तथा इस सामग्री पर लगाया गया ‘देवभूमि नेपाल’ स्टीकर’ पढ कर उनका भाव जागृत हुआ । पानी से सुरक्षा करनेवाले एवं अत्यधिक उत्तम स्तर के तंबुओं के साथ अन्य आवश्यक सामग्री भी विचारपूर्वक एवं समय पर लाने के संदर्भ में कार्यकर्ताओ ने समाधान व्यक्त किया ! ५० से अधिक देशों ने एवं नेपाल शासन ने सहायता की; परंतु ऐसे उपयोगी तंबू केवल हिन्दू जनजागृति समिति ने ही दिए, ऐसा कह सभीने धन्यवाद दिए एवं भारत के प्रति उनके मन में प्रेमभाव उत्पन्न हुआ ।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *