Menu Close

साध्वी को जेल, सलमान को बेल न्याय नहीं: तोगडिया

Praveen-Togadiaदेहरादून – भारतीय न्याय व्यवस्था पर निशाना साधते विश्व हिंदू परिषद् के नेता प्रवीण तोगडिया ने २००२ हिट एंड रन मामले में सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर सवाल उठाए हैं। शिमला में रविवार को हिंदू संगम कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया। साथ ही २००८ मालेगांव बम धमाके के मामले में जेल में बंद साध्वी प्रज्ञा का समर्थन किया।

उन्होंने कहाकि, हिंदू समाज सलमान खान को जमानत दिए जाने पर सवाल उठा रहा है। हिंदू सध्वी को जेल और सलमान खान को बेल, यह न्याय नहीं है। भारत पर हिंदुओं का शासन होना चाहिए जिससे कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने में मदद मिलेगी।

तोगडिया ने घर वापसी जैसे कार्यक्रमों का भी समर्थन किया और कहाकि लोगों के विरोध के बावजूद यह कार्यक्रम चलता रहेगा। गौरतलब है कि इससे पहले साध्वी प्राची ने भी सलमान खान को बेल दिए जाने पर सवाल उठाए थे।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *