Menu Close

१९९० में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार पर श्वेत पत्र लाए केंद्र : विश्व हिन्दू परिषद

विश्व हिन्दू परिषद ने केंद्र और जम्मू कश्मीर सरकार से घाटी में कश्मीरी पंडितों के लिए राहत और पुनर्वास के लिए समयबद्ध योजना तैयार करने की अपील की है।

कश्मीरी पंडितों की इच्छा के मुताबिक हो पुनर्वास

विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने रविवार को कहा कि पुनर्वास कश्मीरी पंडितों की इच्छा के मुताबिक होना चाहिए, ना कि अलगाववादियों के दबाव के तहत । उन्होंने १९९० में कश्मीरी पंडितों पर किए गए अत्याचार पर श्वेत पत्र की मांग की जिसमें उस दौर में हुए संपत्ति के नुकसान का ब्योरा हो ताकि प्रभावितों का उस हिसाब से पुनर्वास किया जा सके।

हिन्दुओं की जनसंख्या कम नहीं होनी चाहिए

तोगड़िया ने हिंदुओं से एकजुट रहने की अपील की। साथ ही ये सुनिश्चित करने को कहा कि उनकी जनसंख्या में कमी ना आए। उन्होंने कहा, ‘हिन्दू ये सुनिश्चित करें कि उनकी जनसंख्या में कमी ना आए। हमारा मुख्य लक्ष्य हिंदुओं को सुरक्षित, शिक्षित और समृद्ध बनाना है, उन्हें नौकरियों के अवसर देना करना है।’

जारी रहेगी घर वापसी

प्रवीण तोगड़िया ने कहा, ‘हम केंद्र सरकार पर हिंदुओं के बीच उद्यमिता का रास्ता आसान करने के वास्ते कानून बनाने के लिए दबाव डालेंगे।’ तोगड़िया ने कहा कि घर वापसी जारी रहेगी और हिंदुओं के धर्मांतरण का विरोध किया जाएगा।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *