सिंगापुर – सिंगापुर शहर के मरीना बे बिजनस सेंटर में बनाए जा रहे पहले मानव निर्मित समुद्री तट में योग को मुख्य खेलों में शामिल किया जाएगा। सिंगापुर के प्रमुख बैंक डीबीएस में विपणन एवं संचार की वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैरेन मैकग्रेगर ने कहा, ‘मानव निर्मित समुद्री तट के १५ मीटर घुटनों तक पानी वाले तलाब में नौका पर खड़े होकर किए जाने वाले योग और खडे होकर चप्पू चलाने जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह अगले माह आयोजित की जाने वाली दक्षिण पूर्व एशियाई खेलों का हिस्सा होगा।’
सिंगापुर की मेजबानी में इस वर्ष जून में आयोजित इन क्षेत्रीय खेलों में पारंपरिक ड्रैगन नौका और नौकायन दौड को भी शामिल किया जाएगा। कैरेन ने बताया कि विश्व के प्रमुख वित्तीय केंद्रों में शुमार इस इलाके के बीचों बीच मानव निर्मित समुद्री तट बनाना एक बडी उपलब्धि है। इसके लिए २८००० किलोग्राम रेत इस्तेमाल की गई है. उन्होंने बताया कि सिंगापुर में पहली बार कृत्रिम समुद्री तट बनाया जा रहा है।
स्त्रोत : नवभारत टाइम्स








