Menu Close

मुस्लिम होने के नाते सलमान खान को मिली जमानत – साध्वी प्राची

salman_khanलखनऊ (उत्तरप्रदेश) – विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने अभिनेता सलमान खान को हिट एंड रन मामले में राहत मिलने पर नाराजगी जताई है। सेशंस कोर्ट द्वारा सलमान को पांच साल की सजा के बाद बेल मिलने पर प्राची ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ”सलमान एक खान हैं जिसके कारण उन्हें बेल मिली है। गरीबों के साथ इंसाफ नहीं हो पा रहा है। अगर वह खान नहीं होते तो उन्हें जरूर सजा होती।” बता दें कि शुक्रवार को हाईकोर्ट ने सलमान को बड़ी राहत देते हुए बेल की मंजूरी दे दी थी।

बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह भी उठा चुके हैं बेल पर सवाल

हिट एंड रन केस में सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से मिली राहत पर बीजेपी सांसद और मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने निशाना साधा है। बागपत से सांसद सत्यापाल सिंह ने कहा, ”दो दिन पहले उम्मीद बंधी थी। गरीब को इंसाफ नहीं मिला। मैंने यह आशंका पहले ही व्यक्त की थी। पैसे वाले व्यक्ति को अंत में सजा मिलना मुश्किल होता है। हमारे देश के कानूनविदों ने इस तरीके की व्यवस्था कर रखी है। किसी भी कोर्ट के फैसले को अंतिम नहीं माना जाता। हमारे न्यायिक सिस्टम में विश्वास बनना चाहिए।” वहीं, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, ”सुप्रीम कोर्ट का भी निर्देश है कि अगर ७ साल से कम की सजा हो तो हाईकोर्ट बेल देने में सक्षम है। आजकल एक नया फैशन चला है कि अदालत को भी कैंपेन चलाकर प्रभावित करना। फैसला वही नहीं होना चाहिए, जैसा आप या हम चाहें।” वहीं, व्यवसायी और पीएम नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले जफर सरेशवाला ने कहा कि कोर्ट के लिए सब बराबर होते हैं। कोर्ट की नजर में सेलिब्रिटी भी आरोपी ही होता है। सत्यपाल सिंह के बयान पर सरेशवाला ने कहा कि यह उनका निजी बयान है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *