Menu Close

गरीबोंपर विवादित बयान को लेकर अभिजीत और फराह अली पर कोर्ट ने किया केस दर्ज

मुजफ्फरपुर जिले की एक कोर्ट ने सिंगर अभिजीत और ज्वेलरी डिजाइनर फराह खान अली पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट का यह आदेश हिट एंड रन मामले में सलमान खान के पक्ष में फुटपाथ पर सो रहे लोगोंको ‘कुत्ता’ कहने के संदर्भ में आया है।

वकील सुधीर कुमार ओझा के द्वारा दर्ज किए गए मामले पर सुनवाई करते हुए अडिशनल चीफ मैजिस्ट्रेट राम चंद्र प्रसाद ने यह आदेश जारी किया।

मैजिस्ट्रेट ने अभिजीत और फराह खान अली दोनोंके खिलाफ स्थानीय काजी मोहम्मदपुर पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं (दंगा भड़काने और दो समूहोंके बीच नफरत फैलाने सहित) के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

आपको बता दें कि ६ मई को सलमान खान पर हिट एंड रन के मामले में आए फैसले पर अभिजीत ने ट्वीट करके कहा था, ‘कुत्ते की तरह सड़क पर सोने वाले कुत्ते की मौत ही मरेंगे।’ उनके इस बयान की बॉलीवुड समेत कई लोगोंने कड़ी निंदा की थी।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *