Menu Close

हरियाणा के पाठशाला में योग अनिवार्य करने की तैयारी

चंडीगढ़ – हरियाणा के सरकारी स्कूलों के साथ-साथ मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में भी बच्चों को योग की शिक्षा दी जाएगी। प्रार्थना सभा के दौरान अनिवार्य रूप से योग कराया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इसके लिए सरकार कानून भी बना सकती है। सरकारी व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के सभी पीटीआई को पतंजलि योग पीठ में ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पतंजलि में पीटीआई की ट्रेनिंग का खाका तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। सरकारी व मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में करीब १६ हजार पीटीआई हैं और सभी को समूहों में ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रार्थना सभा में योग सिखाने के साथ-साथ सरकार स्कूलों में योग का अलग से पीरियड लगाने पर भी विचार कर रही है। इसे योग गुरु रामदेव से सलाह मशविरा के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार योग एवं आयुर्वेद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बाबा रामदेव शुक्रवार को चंडीगढ़ पहुंचेंगे। रामदेव हरियाणा निवास में दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत सभी मंत्रियों के साथ मंत्रणा करेंगे। इस बैठक में सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव व प्रधान सचिव भी मौजूद रहेंगे।

योग एवं आयुर्वेद को चूंकि सभी विभागों के सहयोग से ही बढ़ावा मिल सकेगा, इसलिए बाबा रामदेव की मीटिंग सभी मंत्रियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रखी गई है, ताकि विभागीय स्तर पर कहीं कोई खामी या असमंजस न रहे। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार रामदेव शुक्रवार को चंडीगढ़ रहेंगे और शनिवार सुबह आठ बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

स्त्रोत: नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *