Menu Close

भूकंप से बचने के लिए अब देवी-देवताओं को मनाएगी सरकार

नर्इ देहली : नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद सिक्किम सरकार ने राज्य को भूकंप से बचाने के लिए देवी-देवताओं को मनाने का फैसला किया है। सरकार पूजा-अनुष्ठान कर देवी-देवताअ‍ों को मनाने की तैयारी कर रही है। ताकि देवी उनकी भूकंप से रक्षा करें। सरकार ने राज्य की सुरक्षा के लिए संरक्षक देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना और दूसरे धार्मिक अनुष्ठान कर उन्हें मनाने का फैसला किया है।

अपने इस फैसले को लेकर सरकार ने आधिकारिक विज्ञप्ति भी जारी की है। इस सरकारी विज्ञपत्ति के मुताबिक सरकार का कहना है कि यहां के लोगों का देवी-देवता में अटूट विश्वास है। ऐेसे में भूकंप जैसी त्रासदी से बचने के लिए सरकार ने फैसला किया है कि वो राज्य के देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेंगे। विज्ञप्ति के अनुसार विभाग ने ‘शीर्ष आध्यात्मिक गुरुओं से अनुरोध किया है कि वे प्राकृतिक आपदाओं को फिर से घटित होने से रोकने और लोगों को इनसे बचाने के लिए सभी आवश्यक धार्मिक अनुष्ठान व पूजा-पाठ करें। अब इसे आस्था कहें या अंधविश्वास लेकिन सिक्किम सरकार ने ऐसा करने का फैसला कर लिया है।

स्त्रोत : वन इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *