Menu Close

इराक में नरसंहार : मोसुल में इस्लामिक स्टेट ने ६०० यजीदी कैदियोंको उतारा मौत के घाट !

मोसूल के निकट यजीदी कैदियों को गोली मारते यजीदी सैनिक। हालांकि अभी तक इस फोटो की पुष्टि नहीं की गई है।

बगदाद : इराक और सीरिया में आतंकी संगठन आईएसआईएस का एक बार फिर अमानवीय चेहरा सामने आया है। इराक के मोसुल के पास आईएसआईएस के आतंकियोंने ६०० यजीदी कैदियोंकी सामूहिक हत्या कर दी। रविवार को मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आईएसआईएस के आतंकी ६०० कैदियोंको लेकर मोसुल से सटे तल अफार डिस्ट्रिक्ट ले गए थे और वहीं उनकी हत्या की। यजीदी प्रोग्रेस पार्टी की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है।

इराक की सेना से दखल देने की मांग, अभी भी कैद हैं हजारों यजीदी

यजीदी प्रोग्रेस पार्टी की ओर से एक बयान जारी कर इन हत्याओंकी निंदा की गई है और इसे जघन्य अपराध करार दिया गया है। कुर्दिश वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी ने इराक की सेना से दखल देने की मांग की है ताकि बाकी बचे कैदियोंको बाहर निकाला जा सके। बता दें कि पिछले साल गर्मी में इराक के इस आतंकी संगठन ने कई हजार यजीदी कैदियोंको कब्जे में ले लिया था। इससे पहले भी कई बार भारी संख्या में आईएसआईएस के आतंकी यजीदी कैदियोंकी सामूहिक हत्या कर चुके हैं। यजीदी महिला कैदियोंको यहां के आतंकी सेक्स जिहाद के काम में लगाते हैं।

आईएसआईएस ने किया था छोड़ने का वादा फिर मांगी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक अप्रैल महीने में आईएसआईएस ने कई यजीदी कैदियोंको छोड़ने की बात की थी। लेकिन उसके बाद आईएसआईएस की ओर से कैदियोंको लौटाने के बदले फिरौती मांगी गई थी। VICE News के मुताबिक, २१७ यजीदी कैदियोंको रिहा करने के बदले ४ अप्रैल को उनके परिवार वालोंसे आईएसआईएस ने फिरौती की मांग की थी। इराक में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियोंका कहना है कि आईएसआईएस के आतंकी एक कैदी के लिए ३०००० डॉलर मांग रहे हैं।

हत्या के बाद मोसूल के निकट डंपिंग ग्राउंट में फेंक दिया गया यजीदी कैदियों का शव।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *