Menu Close

सोहना (पंजाब) – पुलिस रिमांड से फरार बलात्कारी जिहादी पुन: गिरफ्तार

rape_victimसोहना (पंजाब) २५ अप्रैल की शाम सोहना चौकी से फरार सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी मौलवी को थाना क्षेत्र के गांव बालूदा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को सोहना सिटी चौकी पुलिस ने दो दिन की पुलिस रिमांड पर ले रखा था। शाम को आरोपी पुलिस कर्मियों को गच्चा देकर चंपत हो गया था। जिसके बाद एक एएसआइ व एक हवलदार को निलंबित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

२१ मार्च को पुलिस चौकी सोहना में दिल्ली निवासी युवती ने शिकायत दी थी कि सोहना के कुंड के पास एक मस्जिद में मौलवी हनीफ के पास वह इलाज के लिए आई थी। इस दौरान मौलवी हनीफ व उसके साथी इरशाद ने उसे नशीली चीज खिला दी। उसके बाद उसे कार में सोहना के बाहर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।

मामला दर्ज करने के बाद २४ अप्रैल को सोहना पुलिस ने मौलवी हनीफ को गिरफ्तार भी कर लिया। अदालत से दो दिन की रिमांड पर लेने के बाद पुलिस आरोपी को चौकी ले आई। लेकिन आरोपी पुलिस को गच्चा दे कर चौकी से ही फरार हो गया। पुलिस रिमांड से आरोपी चंपत हुआ जिससे पुलिस की किरकिरी हुई थी। नाक बचाने के लिए सोहना थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने पर पूरी ताकत लगा दी थी। बड़ी मुश्किल से आरोपी पुलिस के जाल में आया।

चौकी इंचार्ज कुंदन लाल ने बताया कि इस मामले के दूसरे आरोपी इरशाद की तलाश की जा रही है व इसके लिए एक टीम गठित की है। जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *