Menu Close

चीन ने मुस्लिम दुकानदारों को दिए सिगरेट और शराब बेचने के आदेश

बीजिंग – चीन के प्रशासन ने मुस्लिम दुकानदारों को आदेश दिया है कि वे अपनी दुकानों में सिगरेट और शराब भी बेचें। आदेश में साफ है कि इन चीजों को दुकान में प्रमुखता से प्रदर्शित भी करें। ताकि ये दूर से साफ दिखाई दें। सरकारी आदेश में कहा गया है कि सुपर मार्केट्स, रेस्त्रां और होटलों में पांच ब्रांड्स की शराब रखनी होगी। ऐसा न करने वालों की दुकानें सील कर दी जाएंगी। यह आदेश मुस्लिम बहुल शिंजियांग प्रांत में जारी किया गया है।

रेडियो फ्री एशिया ने मंगलवार को बताया कि ऐसा संभवतया इस इलाके में मुसलमानों के बढ़ते प्रभाव को कम करने लिए किया गया है। चीन सरकार ने यह कदम दो साल में बढ़ी हिंसा के मद्देनजर भी उठाया है। लोगों ने अपनी दुकानों में २०१२ से शराब और सिगरेट रखना बंद कर दिया था। उन्हें गांववालों की नाराजगी का डर था। क्योंकि मुस्लिम समाज में सिगरेट और शराब से परहेज है, लेकिन अब सरकार के आदेश से वह डर खत्म हो गया है।

मस्जिद जाने, बुर्का पहनने पर रोक

चीन सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और उनके बच्चों के मस्जिद जाने और मुस्लिम त्योहार मनाने पर रोक लगा दी है। रमजान के महीने में सरकारी कर्मचारी और उनके परिजन रोजे भी नहीं रख सकेंगे। कई जगहों पर महिलाओं के बुर्का पहनने पर भी रोक लगा दी गई है। पुरुषों के दाढ़ी बढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

धार्मिक आतंकवाद खत्म करने की कोशिश

दक्षिणी शिंजियांग के अखताश में कम्युनिस्ट पार्टी के एक पदाधिकारी आदिल सुलेमान ने बताया कि सरकार ने यह आदेश धार्मिक आतंकवाद खत्म करने के उद्देश्य से जारी किया है। वह यहां के उइघर मुस्लिम समुदाय में शराब और सिगरेट पर प्रतिबंध, बुर्का पहनने और दाढ़ी रखने को धार्मिक आतंकवाद मानती है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *