Menu Close

इस्लामिक स्टेट में शामिल हुए हैदराबाद के युवक की सीरिया में मौत

हैदराबाद : आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने गए हैदराबाद के युवक की सीरिया में लड़ते हुए मौत हो गई है। यह जानकारी खूफिया सूत्रों ने दी। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था।

नवंबर २०१४ में पढ़ाई के लिए लंदन गए २५ वर्षीय हनीफ वसीम वहां से सीरिया भाग गया था। उसकी मौत १५ मार्च को हो गई थी।

हनीफ लंदन में इंजीनियरिंग में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान वह आईएस के संपर्क में आया। वह अदिलाबाद जिले का रहने वाला था और फरवरी में बहन की शादी में शामिल होने के लिए आखिरी बार घर आया था।

पुलिस को विश्वास है कि वसीम अपने साथ करीमनगर के एक अन्य युवक को ले गया था, जिसकी तलाश की जा रही है।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *