Menu Close

मथुरा में मंदिर के पुजारी समेत दो की हत्या

hatyaलखनऊ – मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र के नगला जंगली में पुरानी रंजिश के चलते सोमवार देर रात कुल्हाड़ी से काटकर पुजारी समेत दो लोगों की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गांव के ही एक पुराने मंदिर के पुजारी भगवानदास और मनोहर मंदिर में ही रहते हैं। इन लोगों का गांव के ही योगेश से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। सोमवार रात पुजारी और मनोहर जब सो गए तो योगेश अपने साथियों के साथ पहुंचा और सोते समय ही कुल्हाड़ी से काटकर दोनों की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर लिया है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *