Menu Close

हज यात्रियों पर प्रदेश सरकार मेहरबान

 क्या प्रदेश सरकार हज यात्रा को मिलनेवाली सुविधाए कभी हिन्दुआेंकी यात्रा को देगी ? – सम्पादक, हिन्दू जनजागृति समिति

hajफीरोजाबाद – प्रदेश से इस साल हज यात्रा पर जाने वालों के लिए खुशी की खबर है। इस बार उन्हें सूटकेस को लेकर होने वाले झंझट से तो मुक्ति मिलेगी ही, कुछ खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने हज यात्रियों को मुफ्त में दो-दो सूटकेस देने की व्यवस्था की है।

हज यात्रा के दौरान यात्रियों को सबसे बड़ी मुश्किल अपने साथ सामान ले जाने और लाने की होती है। हवाई जहाज में मनचाही आकृति एवं वजन के बैगेज (सूटकेस) नहीं ले जाए जा सकते। इसलिए हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा २०१२ से स्टैंडर्ड बैगेज लागू किया गया था। जिसके अंतर्गत एक यात्री अपने साथ निर्धारित आकार के दो सूटकेस ले जा सकते हैं। यात्रियों को ये सूटकेस खुद खरीदने पड़ते थे।

इसमें भी काफी गड़बड़ी हो जाती थी। सूटकेस छोटे बड़े होने पर हवाई अड्डे पर यात्रियों के सामने परेशानी खड़ी हो जाती थी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अब ये मामला हल कर दिया है। तय हुआ है कि अब सूटकेस की आपूर्ति हज कमेटी द्वारा की जाएगी। दो सूटकेस के लिए प्रत्येक यात्री से ५१०० रुपये लिए जाएंगे। हालांकि सपा सरकार प्रदेश के हज यात्रियों को मुफ्त में सूटकेस देने की व्यवस्था कर रही है। इसकी सूचना हज कमेटी ऑफ इंडिया को भेज दी गई है।

प्रदेश के चीफ मास्टर ट्रेनर आलम मुस्तफा याकूबी का कहना है कि प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन और नगर विकास मंत्री आजम खां की अपील पर प्रदेश सरकार ने सराहनीय कदम उठाया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

वीआइपी कंपनी के होंगे सूटकेस

चीफ मास्टर ट्रेनर ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया ने स्टैंडर्ड बैग तैयार करने के लिए वीआइपी कंपनी को चुना है। इस कंपनी के बैग देश भर के हज यात्रियों को दिए जाएंगे।

करोड़ों रुपये होंगे खर्च

इस साल हज यात्रा पर प्रदेश से २०७२० यात्री जा रहे हैं। इनमें जिले के १२४ यात्री शामिल हैं। इतने यात्रियों को मुफ्त में बैग उपलब्ध कराने के लिए सरकार को करोड़ों रुपये खर्च करने होंगे।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *