Menu Close

आतंकी लखवी को मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज ने बताया बेगुनाह

lakhvi_1430800167इस्लामाबाद: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने इस मामले में जकी-उर-रहमान लखवी को बेगुनाह बताया है। सईद ने कहा है कि भारत लखवी को सजा दिलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका के जरिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, जबकि भारत के पास कोई सबूत नहीं है। भारत ने पाक पर दबाव बनाने के लिए हताशा में संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका से संपर्क किया है। भारत और संयुक्त राष्ट्र को पाकिस्तान की न्यायप्रणाली में दखल देने का कोई हक नहीं है। भारत ने कभी भी पाकिस्तानी अदालतों के फैसलों को नहीं माना है।

लखवी की रिहाई पर भारत यूएन के समक्ष उठा चुका है मुद्दा

सईद का बयान भारत के लखवी का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में उठाए जाने के बाद आया है। भारत ने लखवी की रिहाई पर संयुक्त राष्ट्र को पत्र लिखा है और इसे अंतरराष्ट्रीय संस्था के प्रावधानों का उल्लंघन बताया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की समिति ने अगली बैठक में इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया है।

पंजाब सरकार भी जल्द चाहती है लखवी पर सुनवाई

पाकिस्तान में पंजाब सरकार ने लखवी की रिहाई के खिलाफ जल्द सुनवाई की मांग की है। उसने अपनी याचिका में लखवी को रिहा करने के लाहौर हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी है। उसका कहना है कि हाईकोर्ट ने लखवी के खिलाफ संवेदनशील दस्तावेजों को देखने के बावजूद उसकी हिरासत को निलंबित कर दिया था।

स्त्रोत: दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *