सागर (मध्य प्रदेश): केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने सोमवार को यहां बामोरा में कहा कि अगर देश में राम राज्य लाना है तो सत्ता को संत के इशारों पर चलना होगा। सवा पांच करोड़ शिवलिंग निर्माण के अंतिम दिन कार्यक्रम में शामिल होने आईं भारती ने शिवलिंग बना कर पूजा की। इसके बाद उन्होंने गंगा की सफाई की अपील की।
श्रद्धालुओं से की और उनसे कहा कि जो मेहनत वे यहां कर रहे हैं, उसका दस फीसदी हिस्सा गंगा की सफाई के लिए दें। गंगा की सफाई जरूरी है क्योंकि यही भारत की पहचान है।
स्त्रोत: दैनिक भास्कर









