Menu Close

नंदुरबार (महाराष्ट्र) : हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा क्रांतिकारियोंकी फ्लेक्स प्रदर्शनी का आयोजन

प्रदर्शनी देखते हुए छात्र और छात्राएं

नंदुरबार (महाराष्ट्र) : हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा यहां के बाल शिक्षण केंद्र संचालित सहकार महर्षि अण्णासाहेब पी.के. पाटिल माध्यमिक विद्यालय में १ मई को क्रांतिकारियोंकी फ्लेक्स फलक प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। यहां के अध्यापकों एवं छात्रों ने यह बताया, कि इस प्रदर्शनी के कारण अधिक मात्रा में उद्बोधक जानकारी प्राप्त हुई है।

संस्था के सचिव एवं मुख्याध्यापक श्री. रूपेश चौधरी के हाथों श्रीकृष्ण की प्रतिमा का पूजन तथा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। उस समय उपप्रधानाध्यापक श्री. महेंद्र यशवंत फटकाळ, श्री. किरण त्रिवेदी, श्रीमती चेतना चौधरी, श्री. सुरेंद्र पाटिल, श्री. विश्वास गायकवाड, श्री. अनिल चौधरी, श्रीमती छाया मोरे, श्री. युवराज भामरे के साथ अन्य अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

उस समय प्रधानाध्यापक श्री. चौधरी ने समिति के कार्य की प्रंशसा करते हुए अपने विचार व्यक्त किए, कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र एवं अध्यापकोंको पहली बार ही अनेक क्रांतिकारियोंके नाम एवं कार्य के संदर्भ में जानकारी प्राप्त हुई है। छात्रोंको पाठशाला की पुस्तकों मे यह जानकारी प्राप्त नहीं होती है। अतः यह प्रतीत होता है, कि प्रदर्शनी का यह अभियान समय की आवश्यकता है। उपप्रधानाध्यापक श्री. फटकाळ ने भी समिति के अभियान की प्रंशसा की।

हीरालाल मगनलाल चौधरी प्राथमिक विद्या मंदिर, श्रीमती ताईसाहेब इंदूबाई हीरालाल चौधरी प्राथमिक विद्यामंदिर, नूतन बाल मंदिर तथा पी.के. पाटिल विद्या मंदिर के २५० से अधिक छात्र एवं छात्राओंने इस प्रदर्शनी का लाभ उठाया। इस अभियान के समय हिन्दू जनजागृति समिति के डॉ. नरेंद्र पाटिल, प्रा. डॉ. सतीश बागुल, श्रीमती निवेदिता जोशी एवं श्री. रणजीत राजपूत उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *