Menu Close

बुरहानपुर (मध्यप्रदेश) : धर्माभिमानी हिन्दूद्वारा पुलिस में शिकायत लिखवाने के उपरांत सभी अश्‍लील पोस्टर निकाले गए !

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में हुई धर्मसभा का परिणाम 

जागरूक धर्माभिमानी श्री. शैलेश निंभोरे का अभिनंदन !

ऐसी जागरूकता और कृतीशीलता सभी नागरिकोंमें आए, तो हम अश्‍लीलता का प्रसार रोक पाएंगे।

dharmabhiimaniहिन्दु जनजागृती समितीने २६ अप्रैल को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में धर्मसभा का आयोजन किया था। इस सभा में हिंदुओंपर हो रहे विविध प्रकार के आघातोंके विषय में सूत्र प्रस्तुत किए गए थे। इसमें चलचित्रोंके भित्तीपत्रक आदि के माध्यमसे जो महिलाओंका अश्‍लील चित्रण किया जाता है, उसके विषय में भी बताया गया था।

इस सभा में उपस्थित तथा समिती के संपर्क में आए धर्माभिमानी श्री. शैलेश निंभोरे ने ये सूत्र सुने थे। उनके ध्यान में आया कि उनके परिसर के कमल टॉकीज चित्रपटगृहने ‘बी.ए. पास’ नामक अश्‍लील हिन्दी चलचित्र के भित्तीपत्रक लगाए हैं। उन्हें लगा कि इससे अश्‍लीलता का प्रचार होता है, जिसके कारण महिलाओंसे छेडछाड और दुष्कर्म की घटनाएं भी बढ रही हैं।

भित्तीपत्रक के विरोध में उन्होंने अठाईस अप्रैल को पुलिस थाने में शिकायत प्रस्तुत की। पुलिस ने इस परिवाद (परिवाद अर्थात शिकायत) पर तुरंत ध्यान देकर चलचित्रगृह के मालिक से पूछताछ की और उन्होंने तत्काल सभी भित्तीपत्रक हटा दिए। अब श्री. निंभोरे इस चलचित्रगृह के स्वामी के विरोध में दंडात्मक कार्यवाही होने के लिए प्रयासरत हैं।

स्त्रोत : हिन्दु वार्ता

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *