नई दिल्ली – दिल्ली में यौन शौषण के दो अलग-अलग मामलों में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मेट्रो विहार क्षेत्र में ६५ साल के उर्दू टीचर को अपने ही स्टूडेंट के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी टीचर अपने स्टूडेंट को उर्दू और धार्मिक ग्रंथ पढ़ाया कराया करता था। स्टूडेंट की उम्र केवल १० साल है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को जब यह स्टूडेंट ट्यूशन से रोते हुए अपने घर वापस आया तो उसकी मां ने रोने का कारण पूछा। इसके बाद उसने ने अपनी मां को टीचर की हरकत के बारे में बताया। इस स्टूडेंट के अभिभावक ने पुलिस में केस दर्ज कराया इसके इस टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर धारा ३७७ के तहत मामला दर्ज किया गया है।
स्त्रोत: दैनिक भास्कर








