Menu Close

हिंदू महासभा ने चलाया आंदोलन, कहा- भारत छोडें आजम, औवेसी, बुखारी

लखनऊ – हिंदू महासभा उन मुसलमानों के खिलाफ ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ चला रही है जो उसके अनुसार देश से गद्दारी कर रहे हैं। महासभा के इस आंदोलन में सबसे बड़ा निशाना यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खान हैं। इसके अलावा एमआईएम पार्टी के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम बुखारी भी उसके निशाने पर हैं। महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा, ‘जो मुसलमान देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं उन्हें भारत छोड़ना होगा।’

अखिलेश यादव को लिखा लेटर

तिवारी के मुताबिक, ‘३० अप्रैल को आंदोलन की शुरूआत हो चुकी है। हमने यूपी के सीएम अखिलेश यादव को लेटर लिखकर कहा है कि आजम खान, औवेसी और बुखारी के चलते हिंदू विरोधी माहौल बन रहा है।’ तिवारी के मुताबिक उन्होंने अखिलेश को लिखे अपने पत्र में कहा है कि भारत में रहने के असली हकदार हिंदू ही हैं और देश का ‌विभाजन धर्म के आधार पर ही हुआ था। तिवारी ने यादव से मांग की है कि वे आजम खान को तुरंत कैबिनेट से हटाएं। तिवारी ने औवेसी और बुखारी को देशद्रोही करार दिया है।

३ मई को जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

तिवारी ने कहा है कि आंदोलन पूरे देश में चलाया जाएगा और उनका संगठन तीन मई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगा। तिवारी के अनुसार, ‘२८ मई को लखनऊ में एक हिंदू सम्मेलन भी होगा जिसमें साक्षी महाराज, साध्वी प्राची और साध्वी दिव्या ठाकुर भाग लेंगे।’ तिवारी के अनुसार हिंदू महासभा किसानों का मुद्दा भी उठाएगी। बता दें कि तिवारी इसी साल जनवरी में नाथूराम गोडसे का मंदिर बनाने के लिए आंदोलन कर चुके हैं।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *