Menu Close

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अब सिखाएगा हिंदी और संस्कृत

नई दिल्ली – देश का प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय अपनी लिंग्विस्टिक एम्पावरमेंट इकाई के माध्यम से अब अंग्रेजी के साथ हिंदी व संस्कृत भी सिखाएगा। इसकी घोषणा जेएनयू के कुलपति प्रो. सुधीर कुमार सोपोरी द्वारा शुक्रवार को विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में की गई।

उल्लेखनीय है कि जेएनयू के विद्यार्थियों की अंग्रेजी की भाषायी योग्यता का विकास करने के उद्देश्य से लगभग 5 साल पहले लिंग्विस्टिक एम्पॉवरमेंट सेल की स्थापना की गई थी। इसमें बेसिक कम्यूनिकेशन स्किल से लेकर एकेडमिक राइटिंग तक के सत्रीय पाठ्यक्रम चलाए जाते हैं।

तीन साल से थीसिस राइटिंग का ग्रीष्मकालीन कोर्स भी चलाया जाता है, जिसमें अन्य संस्थानों के शोधार्थी भी भाग लेते हैं । पिछले वर्ष से इंडियन साइन लैंग्वेज का पाठ्यक्रम भी शुरू किया गया है।

इसी क्रम में आज आयोजित समारोह में हिंदी तथा संस्कृत को शामिल करने की घोषणा हुई जिनकी पढ़ाई आगामी जुलाई से शुरू हो जाएगी। इस बारे में लिंग्विस्टिक एम्पॉवरमेंट सेल के संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार दास ने बताया कि हमारे पास काफी समय से विदेशी और दक्षिण भारतीय विद्यार्थियों द्वारा हिंदी और संस्कृत शुरू किये जाने की मांग आ रही थी।

स्त्रोत : नवोदय टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *