Menu Close

प्रार्थना के समय स्कूलों में योग करवाने के निर्देश

योग का महत्व अंकित करनेवाला निर्णय लेनेवाले हरयाणा प्रदेश सरकार का अभिनन्दन ! अन्य राज्यों ने भी इसका अनुकरण करना चाहिए ।

yogaरोहतक – प्रदेश सरकार ने स्कूलों में अब हरियाणा स्पो‌र्ट्स एवं फिजिकल फिटनेस पालिसी २०१५ के तहत स्कूलों में योग कक्षाएं लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत विद्यार्थियों को स्कूलों में बाबा रामदेव के योगासन सिखाए जाएंगे। स्कूलों में २५ मिनट तक लगने वाली कक्षाओं में सेल्फ डिफेंस के गुर भी बच्चों को सिखाएं जाएंगे और जिन स्कूलों में प्रशिक्षक नहीं हैं वहां पर विभाग प्रशिक्षण उपलब्ध भी करवाएगा।

डायरेक्टर सेकेंडरी एजूकेशन पंचकुला ने शिक्षा विभाग के सभी जिला मुख्यालयों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षण संस्थानों पर योग को फिजिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत जोड़ा जाएगा। इसके तहत सभी फिजिकल एजूकेशन टीचर योग और सेल्फ डिफेंस की ट्रे¨नग बच्चों को देंगे। विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिक्षा सत्र के दौरान स्कूलों में २५ मिनट तक प्रतिदिन बच्चों को योग के गुर सिखाए जाएंगे। यह योगासन विद्यार्थियों को सुबह की एसेंबली के दौरान ही करवाए जाएंगे और प्रतिदिन इस कार्रवाई में पीटी टीचर बच्चों को प्रतिदिन योगासन करवाएंगे।

स्कूल में योग सिखाने के निर्देश जारी हुए हैं, जिसके तहत बच्चों को सुबह योगा के गुर सिखाए जा रहे हैं। बच्चों को प्रार्थना के दौरान ही डीपी द्वारा योग का अभ्यास करवाया जाता है, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहे।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *