Menu Close

राहुल गांधी ने नेपाल एंबेसी में मोबाइल से देखकर लिखा शोक संदेश

rahul_msg_nepalनई दिल्ली : राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास पहुंचे उन्होंने भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धाजंलि देते हुए विजिटर्स बुक में शोक संदेश भी लिखा। लेकिन उन्होंने शोक संदेश अपने मोबाइल फोन से देखकर लिखा और इसके बाद उनका मजाक उड़ना शुरू हो गया।

राहुल ने अपने संदेश में भूकंप में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई और लिखा कि हिंदुस्तान के लोग नेपाल के साथ मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने लिखा, ‘पिछले दिनों में दुनिया ने खौफ का मंजर देखा. कुछ घाव कभी नहीं भरे जा सकते।’

राहुल के मोबाइल से शोक संदेश लिखने पर बीजेपी के प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि संभव है कि उन्हें संदेश किसी ने लिखकर दिया होगा। दिल की बात देखकर नहीं लिखी जाती।

स्त्रोत: आजतक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *