Menu Close

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा शिव-समर्थ प्रेरणादिन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न !

शिव-समर्थ प्रेरणादिन नंदुरबार में संपन्न !

प्रतिमा पूजन करते हुए बाइ ओर से तृतीय जेष्ठ पत्रकार श्री. चंद्रशेखर बेहेरे, डॉ.नरेंद्र पाटिल एवं अन्य धर्माभिमानी

नंदुरबार (महाराष्ट्र) : १५७१ में छत्रपति शिवाजी महाराज तथा समर्थ रामदास स्वामी की चाफल में भेंट हुई। यह ऐतिहासिक दिन यहां के हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा शिव-समर्थ प्रेरणादिन के रुप में मनाया गया।

उस समय आयोजित प्रतिमापूजन के समय जेष्ठ पत्रकार तथा शिवसैनिक श्री. चंद्रशेखर बेहेरे ने वक्तव्य किया था। उस वक्तव्य में उन्होंने यह प्रतिपादित किया कि, संतोंके मार्गदर्शन में ही छत्रपति शिवाजी महाराज ने राज्य का कार्य संभाला था। वास्तव में यह इतिहास होते हुए भी वर्तमान में सर्वत्र झूठा एवं कपोलकल्पित ब्रिगेडी इतिहास प्रसारित किया जाता है। इससे युवकोंको सावध रहना आवश्यक है। साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज का आदर्श सामने रखकर युवकोंको देशकार्य करना अत्यावश्यक है।

साईबाबा मंदिर संस्थान तथा भद्रेश्वर व्यायाम पाठशाला के सहयोग से साक्रीनाका क्षेत्र के साईबाबा मंदिर परिसर में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के लिए युवकोंकी उपस्थिती अधिक संख्या में थी। इस कार्यक्रम में श्री. बेहेरे के हाथों प्रतिमापूजन किया गया। हिन्दू जनजागृति समिति के डॉ. नरेंद्र पाटिल ने सूत्रसंचालन एवं प्रास्ताविक किया। उस समय साईबाबा मंदिर के सर्वश्री रमण चौधरी, दीपक चौधरी, आकाश गावित, गणेश पाटिल, विजय जोशी, राजु चौधरी, भैय्या मराठे, लखन मोरे, राहुल ठाकरे, शुभम कलाल, खुशाल चौधरी इत्यादि उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *